पलक मुच्छल पार्श्व गायिका के साथ साथ बचाती है कई जिंदगियां

पलक मुच्छल पार्श्व गायिका के साथ साथ बचाती है कई जिंदगियां

डेस्क : पलक मुच्छल एक भारतीय पार्श्व गायिका और समाजसेवी हैं, जिनका जन्म 30 मार्च 1992 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने चार साल की उम्र से गाना शुरू किया और शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों के परिवारों के लिए धन जुटाने के साथ ही उन्होंने अपनी सामाजिक सेवा शुरू की और बाद में दिल (हार्ड) के मरीजों बच्चों के इलाज के लिए एक मिशन शुरू किया।

पलक कई राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित भी हुई

पलक मुच्छल को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, पोगो टीवी कैन्डीमैन पुरस्कार, और एक अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट जैसी कई उपाधियाँ मिली हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें "वर्ष की सबसे लोकप्रिय गायिका" (न्यूज़ 24), विभिन्न संगीत और सामाजिक कार्यों के लिए युवा ओजस्वीनी अलंकारन, और विरंगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला समिती द्वारा विरंगना पुरस्कार जैसे कई अन्य सम्मान भी मिले हैं, गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी पलक का नाम दर्ज होना, एक बड़ी उपलब्धि है 

उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए हैं

'आशिकी 2' और 'एमएस धोनी" "द अनटोल्ड स्टोरी' जैसे फिल्मों में गाने गाए जिनसे उन्हें बड़ी सफलता मिली।  

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

पलक मुच्छल का जन्म 30 मार्च 1992, इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ, उनके पिता राजकुमार मुच्छल और मां अमिता मुच्छल, उनके एक छोटे भाई पलाश मुच्छल भी हैं, उन्होंने क्वींस कॉलेज, इंदौर से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और बी.कॉम की पढ़ाई भी पूरी की, संगीत में बचपन से जुनून था और यही कारण है कि 4 साल के उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दी, पहला बॉलीवुड गाना उन्होंने 2011 में 'दमदम' फिल्म से हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायन की शुरुआत की, 'आशिकी 2' और 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों से बड़ी पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए,

सामाजिक के पार्टी रूझान

 

"मिशन फॉर अ कॉज" (Mission for a Cause): पलक मुच्छल और उनके भाई पलाश ने गरीबों और ज़रूरतमंदों, विशेष रूप से दिल के मरीजों बच्चों के इलाज के लिए धन जुटाने का बीड़ा उठाया है, 1999 में, सात साल की उम्र में उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के लिए धन जुटाने हेतु एक सप्ताह तक घर-घर जाकर गाया, और धन इकठ्ठा की

पलक ने 17 विभिन्न भाषाओं में भी अपनी गायकी का जलवा बिखेर चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ी बात है, वह एक गायिका के रूप में अपनी सफलता के साथ-साथ एक परोपकारी के रूप में भी जानी जाती हैं, जिन्होंने कई बच्चों की जान बचाने में मदद की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow